देश

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED का नोटिस, जमीन घोटाले में इस तारीख को होगी पूछताछ

ED Notice to Jharkhand CM:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फजीहतें बढ़ने वाली हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोरेन को नोटिस भेजा है. यह नोटिस जमीन घोटाले से संबंधित केस के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, जमीन घोटाले में सोरेन के परिवार के शामिल होने की बात कही जा रही है. हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 14 अगस्त को तलब किया गया है.

झारखंड जमीन घोटाला मामले में ईडी ने अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद के नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि इस केस में पहले से जेल में बंद लाइजनर प्रेम प्रकाश से भी पूछताछ की जा चुकी है.

क्या है मामला

रांची के चेशायर होम रोड स्थित सेना की 4.55 एकड़ और दूसरे 1 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीद-बिक्री करने पर ईडी ने 13 अप्रैल को रांची समेत 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें पश्चिम बंगाल और बिहार के भी ठिकाने शामिल थे. इस केस में 4 मई को रांच के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया. अब ईडी इस मामले में पूछताछ के बाद चिन्हित आरोपियों से सवाल कर रही है.

यह भी पढ़ें: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मानसून सत्र से किया गया निलंबित, आखिर क्यों?

पिछले साल 8-10 घंटे तक हुई थी पूछताछ

इससे पहले ED ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवंबर 2022 में 8 से 10 घंटों तक पूछताछ की थी. ED ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किए थे. तब सोरेन ने यहां तक कह दिया था कि राज्यपाल भी राजनीति का हिस्सा बन चुके हैं. उस दौरान बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ED के सवालों से घबरा गए हैं; और सम्पत्ति के हिसाब की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं.

‘हमने गुनाह किया तो सीधा अरेस्ट करके दिखाओ’

ED के दस्‍तक देने से हेमंत सोरेन खफा हो गए थे. उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा, ”अगर हमने गुनाह किया है तो सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ.” बताया जाता है कि ED ने उस वक्त उन्हें समन जारी किया था और सोरेन उसमें नहीं पहुंचे थे. बजाए इसके उन्होंने ED को सीधी चुनौती दी थी. ED ने सोरेन से अवैध खनन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 17 नवंबर 2022 को उनसे पूछताछ की थी, तब सोरेन ने इसे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करार दिया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago