देश

“अगर ट्रेन नहीं रुकती तो 7 से 8 लोगों को और मार देता”, आरोपी कांस्टेबल चेतन शर्मा ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Jaipur-Mumbai train firing: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने लोगों की दहशत में डाल दिया था. अब आरोपी आरपीएफ (RPF) कांस्टेबल चेतन सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि अगर ट्रेन में बीच रास्ते में नहीं रुकते तो वह अपना अंधाधुध फायरिंग का सिलसिला जारी रखते. उन्हें और मौका मिलता तो मैं 7 से 8 लोगों को और मारने वाला था. पुलिस सुत्रों की तरफ से यह जानकारी सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान से करीब 7 घंटों तक पूछताछ की गई. इस दौरान कई अहम बातें बतायी और पुलिस को उलझाने की कोशिश की.

आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह (constable Chetan Singh) ने एक सवाल के जवाब में चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी आखिरी इच्छा पाकिस्तान में जाकर वहां के लोगों को मारने की है. हालांकि पुलिस का मानना है कि वह ये सब जान पूछकर बोल रहा है ताकि अपने आप को मेंटल साबित कर सकें और कड़ी सजा से बच सके.

लोगों को मारने का कोई अफसोस नहीं- सूत्र

रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 7 अगस्त को बोरीवली कोर्ट में पेशी के दौरान GRP ने यह दलील दी कि वह अभी भी पूरे मामले की जांच चल रही है. रेलवे स्टेशन और ट्रेन के सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. इसके पीछे का मकसद यह लगाने का है कि कहीं चेतन सिंह ने किसी कहने पर इस गोलीकांड को अंजाम नहीं दिया था. वहीं पूछताछ में यह भी बात सामने आयी है कि आरोपी सिपाही को किसी भी बात का कोई पछतावा नहीं है. उसके चेहरे पर 4 लोगों के मारने का कोई अफसोस नजर नहीं आ रहा था. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मृत यात्री के एक साथी के बयान के आधार पर चेतन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-363, 341 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें-  Jaipur Mumbai Train Firing: क्या ट्रेन में गोली चलाकर 4 लोगों को मार डालने वाला RPF जवान चेतन सिंह मनोरोगी है? रेलवे ने दिया ये जवाब

कब और कैसे हुई थी हत्या

जयपुर-मुंबई एक्‍सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना सोमवार (31 जुलाई) की सुबह की है, ट्रेन तब महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी. बताया जा रहा है कि सुबह लगभग छह बजे RPF कांस्टेबल चेतन सिंह ने चार लोगों को चलती ट्रेन में ही गोली मारी. उसके बाद मीरा रोड स्टेशन (मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर) के पास यात्रियों के जंजीर खींचने के बाद ट्रेन रुकने पर भागने की कोशिश करते समय उसे को पकड़ लिया गया. यह घटना जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

25 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago