देश

सीमा हैदर की पलटेगी किस्मत, Love Story पर बनने जा रही फिल्म, ‘कराची टू नोएडा’ होगा फिल्म का नाम

Seema Haider: पाकिस्तान से भागकर आयी सीमा हैदर को लेकर लगातार कोई न कोई खबर सामने आती है. भारत आने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदलने वाली है, क्योंकि सीमा हैदर को कभी चुनाव लड़ाने की खबरें सामने आती हैं तो कभी उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलने की बात कही जाती है. हालांकि फिल्मों में काम करने को लेकर चल रही उनकी चर्चा अब हकीकत में तब्दील होती हुई दिख रही है. इसी कड़ी में जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस ( Firefox production House) के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी (Amit jani ) उनको लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी अब काफी फेमस हो चुकी है तो फिल्म डायरेक्टर भी इससे जुड़ी हुई फिल्म बनाने जा रहे हैं.

अमित जानी उनकी लव स्टोरी मिलती जुलती एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम कराची टू नोएडा (karachi to Noida ) रखा जाएगा. इतनी ही नहीं फिल्म डायरेक्टर जल्द ही या अगले सप्ताह फिल्म का थीम सॉन्ग भी रिलीज कर देंगे.

लगातार दो फिल्म मिलने का ऑफर

सीमा हैदर की यह पहली फिल्म होगी. हालांकि इसके बाद ही उनको एक और फिल्म का ऑफर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर ने इस फिल्म के लिए भी हां कह दिया है. राजस्थान में आतंकियों द्वारा उदयपुर में एक टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी. यह फिल्म उसी घटना पर आधारित होगी. इस फिल्म का नाम ‘A Tailor Murder Story’. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर इस फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- राजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग मामले में ‘गदर-2’ से निकली आगे, ऑफिस से लोगों को मिली छुट्टी

ग्रेटर नोएडा में सीमा का लिया ऑडिशन

फिल्म को लेकर सीमा हैदर से बात करने के लिए पिछले सप्ताह डायरेक्टर अमित जानी उनसे मिलने ग्रेटर नोएडा आए थे. इस दौरान उनकी टीम ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया. सब चीज एकदम सही तरीके रही, सीमा ने टीम के सभी लोगों का पैर भी छुए. इसके बाद से सीमा काफी खुश नजर आईं, फिल्मों में काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं, उन्हें बस केवल यूपी एटीएस से क्लीन चिट मिलने का इंतजार है.

फिल्म डायरेक्टर को मिल रही धमकियां

बता दें कि सीमा हैदर को लेकर फिल्म बनाने वाले अमित जानी को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं. अभिषेक सोम और मोनू मानेसर ने उन्हें धमकी दी है कि वह अपने गुंडो के साथ सेट पर आकर हमला कर देंगे. इसकी शिकायत अमित जानी ने यूपी पुलिस के अधिकारियों से की है.

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago