देश

सपा नेता के घर पर ED की छापेमारी, ‘तिवारी हाता’ छावनी में हुआ तब्दील, बैंक लोन घोटाले में बड़ा एक्शन

ED Raid on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले मामले में सपा नेता बाहुबली विनय शंकर तिवारी के घर पर ED की छापेमारी चल रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यूपी के साथ ही हरियाणा सहित तीन राज्यों के दर्जनों ठिकानों पर उनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

‘तिवारी जी’ का हाता छावनी में तब्दील

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, खबर सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश में पूर्व बाहुबली नेता रहे हरिशंकर शंकर तिवारी के बेटे हैं विनय शंकर तिवारी के कई ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है. गोरखपुर में स्थित ‘तिवारी जी’ का हाता छावनी में तब्दील हो गया है. बड़ी संख्या में यहां पर पुलिस बल तैनात है. तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक के करोड़ों रुपये के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आने के बाद ये बड़ा एक्शन लिया गया है. करीब 3 घंटे से छापेमारी चल रही है. लगभग 7 से 8 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी आए हैं और छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताते हुए कानपुर में लगाया पोस्टर, लिखा श्रीमद्भागवत गीता का ये श्लोक

सपा नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर सहित उनके कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. एक हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले मामले में सपा नेता बाहुबली विनय शंकर तिवारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. उनके घर पर ED की छापेमारी जारी है. यूपी में लखनऊ, गोरखपुर के साथ ही हरियाणा सहित तीन राज्यों के दर्जनों ठिकानों पर उनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि, इससे पहले भी उनके खिलाफ रेड पड़ चुकी है. विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार के विधायक रह चुके हैं. तो वहीं हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रहे हैं.

पहले से दर्ज है मनी लॉड्रिंग का केस

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर स्थित घर पर शुक्रवार सुबह से ही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने डेरा डाल लिया है. खबर सामने आ रही है कि 750 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले मे विनय शंकर तिवारी के साथ ही अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का पहले से ही केस दर्ज है. तो उनकी सम्पत्ति हाल ही में जब्त की जा चुकी है. इसी क्रम में इस कार्रवाई को माना जा रहा है तो वहीं तिवारी हाते में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago