यूटिलिटी

Xiaomi का सबसे पावरफुल फोन लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलती है तगड़ी बैटरी, जानें कीमत

Xiaomi 14 Ultra: Xiaomi कंपनी ने अपने लेटेस्ट 14 Ultra स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है. शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC 2024 से ठीक पहले पेश किया गया है. यह स्मार्टफोन Leica ब्रांड कैमरा, 2K OLED डिस्प्ले और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है. ऐसे में आज हम आपको शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.

Xiaomi 14 Ultra की कीमत

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 6,499 RMB की कीमत में पेश किया गया है. इसके साथ ही 16GB+1TB वेरिएंट को 8,799 RMB में पेश किया गया है. फोन को ब्लू ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग 25 फरवरी को की जाएगी.

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.73-इंच क्वॉड HD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है. इस फोन में पंच होल कटआउट और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:बस 25, 000 देकर ले पाएंगे ये Royal Enfield की Hunter 350, बस देना होगा इतनी EMI, गजब के हैं फीचर्स!

रैम और स्टोरेज

शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है. इसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno 750 GPU दिया है. यह फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है.

50MP के कैमरे

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन एंड्रॉयज 14 बेस्ड HyperOS पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में Leica ट्यून्ड क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 1-इंच सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है. साथ ही इसमें 3.2x ऑप्टिकल जूम और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ दो और 50MP के कैमरे दिए गए हैं. इसके अलावा 50MP का एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिलता है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है.

बैटरी

इस फोन की बैटरी बेहद शानदार है इसमें 5,300mAh की और यहां 90W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसंस भी शामिल है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं. साथ ही डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए ये फोन IP68 रेटेड है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

45 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago