शराब नीति मामले में ईडी के सीएम केजरीवाल पर एक्शन के बाद आज सुबह-सुबह ईडी की एक टीम आप विधायक गुलाब सिंह के घर पहुंच गई. पार्टी ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार आज ईडी की एक टीम ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुलाब सिंह के आवास पर छापा मारा. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि ईडी के अफसरों ने गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी की.
बता दें कि गुलाब सिंह पर यह एक्शन ऐसे समय में हुआ है जब उन्होंने अरविंद केजरीलवा के समर्थन में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही काल है वह अरविंद केजरीवाल हैं.
पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव पर ईडी के छापे के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान गए हैं कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है. रूस, बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में ऐसा देखा जा चुका है और अब भारत भी उसी राह पर है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे , जहां विपक्ष को रोका जाएगा. हमारे शीर्ष 4 नेता झूठे मामलों के तहत जेल में हैं. हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में, आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए.
गौरतलब है दिल्ली शराब नीति मामले में शुक्रवार 22 मार्च को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मास्टरमांइड हैं.
आप विधायक गुलाब सिंह दिल्ली की मटियाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक हैं. वे इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आप के प्रभारी भी रह चुके हैं. वे स्वयं को केजरीवाल की टीम का सिपाही बताते हैं.
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…