Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आप विधायक गुलाब सिंह के घर पर ED का छापा, सीएम की गिरफ्तारी पर कहा था- ‘मोदी का एक ही काल केजरीवाल’

ईडी ने शनिवार सुबह आप विधायक गुलाब सिंह के आवास पर छापा मारा. इसको लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

ED Raid

शराब नीति मामले में ईडी के सीएम केजरीवाल पर एक्शन के बाद आज सुबह-सुबह ईडी की एक टीम आप विधायक गुलाब सिंह के घर पहुंच गई. पार्टी ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार आज ईडी की एक टीम ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुलाब सिंह के आवास पर छापा मारा. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि ईडी के अफसरों ने गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी की.

बता दें कि गुलाब सिंह पर यह एक्शन ऐसे समय में हुआ है जब उन्होंने अरविंद केजरीलवा के समर्थन में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही काल है वह अरविंद केजरीवाल हैं.

AAP के एक और MLA के घर ED का छापा, कहा था- अरविंद केजरीवाल हैं PM नरेंद्र मोदी का काल

पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव पर ईडी के छापे के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान गए हैं कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है. रूस, बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में ऐसा देखा जा चुका है और अब भारत भी उसी राह पर है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे , जहां विपक्ष को रोका जाएगा. हमारे शीर्ष 4 नेता झूठे मामलों के तहत जेल में हैं. हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में, आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए.

आबकारी घोटाले में मास्टरमाइंड हैं केजरीवाल

गौरतलब है दिल्ली शराब नीति मामले में शुक्रवार 22 मार्च को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मास्टरमांइड हैं.

जानें कौन हैं गुलाब सिंह यादव

आप विधायक गुलाब सिंह दिल्ली की मटियाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक हैं. वे इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आप के प्रभारी भी रह चुके हैं. वे स्वयं को केजरीवाल की टीम का सिपाही बताते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital