कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के घर ED की रेड पड़ी है. जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम इरफान के भाई रिजवान सोलंकी के आवास पर भी पहुंची. बता दें कि दोनों भाई इस समय जेल में हैं. विधायक इरफान सोलंकी इनमें से पिछले एक साल से जेल में बंद है. एक महिला का घर जलाने के मामले में मिली सजा के अंतर्गत इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में रखा गया है.
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि सीसामऊ से चार बार के विधायक और अन्य के परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद PM मोदी का पहला कश्मीर दौरा आज, 5 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात, सख्त हुई सुरक्षा
इस एक्ट में जेल में बंद हैं विधायक
सोलंकी (44) कई आपराधिक मामलों में दिसंबर 2022 से महाराजगंज जेल में बंद हैं. विधायक और उनके भाई रिजवान को एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और उसका प्लॉट हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. बाद में, पुलिस ने उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लगाया.
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…