पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे. जहां वह ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत पर्यटन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) दी गई जानकारी के अनुसार वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला कश्मीर दौरा है. दौरे से पहले रैली स्थल बख्शी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए श्रीनगर शहर को “अस्थायी रेड जोन” घोषित किया गया है. श्रीनगर पुलिस के अनुसार, रेड जोन में सभी अनधिकृत ड्रोन संचालन ड्रोन नियम, 2021 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार दंडित किए जा सकते हैं.
पीएमओ ने बताया कि वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है. पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.
बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ भी शुरू करेंगे. पीएमओ ने कहा कि वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इन लाभार्थियों में महिला अचीवर्स, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी शामिल हैं.
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…