Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी, भाई रिजवान सोलंकी के घर भी पहुंची टीम

ईडी की टीम इरफान के भाई रिजवान सोलंकी के आवास पर भी पहुंची. बता दें कि दोनों भाई इस समय जेल में हैं.

कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के घर ED की रेड पड़ी है. जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम इरफान के भाई रिजवान सोलंकी के आवास पर भी पहुंची. बता दें कि दोनों भाई इस समय जेल में हैं. विधायक इरफान सोलंकी इनमें से पिछले एक साल से जेल में बंद है. एक महिला का घर जलाने के मामले में मिली सजा के अंतर्गत इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में रखा गया है.

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि सीसामऊ से चार बार के विधायक और अन्य के परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद PM मोदी का पहला कश्मीर दौरा आज, 5 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात, सख्त हुई सुरक्षा

इस एक्ट में जेल में बंद हैं विधायक

सोलंकी (44) कई आपराधिक मामलों में दिसंबर 2022 से महाराजगंज जेल में बंद हैं. विधायक और उनके भाई रिजवान को एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और उसका प्लॉट हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. बाद में, पुलिस ने उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लगाया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital