Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Land For Job Case: लालू यादव से 10 घंटे तक चली ED की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बढ़ी मुश्किलें

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से आज बिहार में लैंड फोर जॉब केस में लालू यादव से घंटों तक पूछताछ की गई. उनके साथ बेटी मीसा भारती भी ED ऑफिस के गेट पर 2 घंटे एक ही जगह पर खड़ी रही. लालू अब रवाना हुए अपने घर —

lalu yadav RJD bihar

लालू से ED ने 10 घंटे पूछताछ की

Land for Job Scam Case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला चल रहा है. आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद लालू यादव रात में ईडी कार्यालय से बाहर निकले. पटना में समर्थकों के साथ उनका काफिला रवाना हुआ.

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया. लालू से ये पूछताछ बिहार में नई सरकार के गठन के अगले दिन ही हुई है. लालू की पार्टी बिहार सरकार से बाहर हो गई है और जदयू ने भाजपा के साथ सरकार बना ली है. जिसके अगले दिन यानी सोमवार को लालू यादव पर ED ने एक्शन लिया है.

 

lalu yadav RJD bihar

सुबह 11 बजे से सवाल-जवाब का दौर चला

पूछताछ के लिए लालू को ED दफ्तर बुलाया गया था. वह अपनी बेटी मीसा भारती के साथ सुबह 11 बजे पटना के ED दफ्तर पहुंचे थे. और, सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ. रात 9 बजे तक ED ऑफिस के बाहर हलचल मची रही. मीसा भारती और उनके समर्थक हो—हल्ला मचाते रहे. बताया जाता है कि मीसा भारती ED ऑफिस के गेट पर 2 घंटे तक लगातार एक ही जगह पर खड़ी रहीं. मीसा वहां CRPF जवानों से बोलीं- ‘पापा से मिलने दीजिए’.

यह भी पढ़िए: ‘आप बनाते तो हैं 26 दलों की सूची, लेकिन चलेंगे हमेशा अकेले..’, I.N.D.I.A. अलायंस पर गुलाम नबी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

एक हजार से ज्यादा समर्थक ED ऑफिस के बाहर मौजूद रहे

लालू यादव से पूछताछ के लिए ED ने करीब 50 सवालों की लिस्ट तैयार की थी. उनसे घंटों तक सवाल होते रहे. इस दौरान लालू समर्थक और राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ ED ऑफिस के बाहर जुटती रही. ED ऑफिस के बाहर राजद नेता श्याम रजक, आलोक मेहता, जय प्रकाश नारायण यादव जैसे लोग मौजूद रहे. लालू से ED की पूछताछ के बीच तेजप्रताप राबड़ी आवास पहुंचे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest