देश

सीएम ममता बनर्जी से मिले इमाम, किया दावा- बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यभर से आए इमामों संग अहम बैठक की. बातचीत के केंद्र में वक्फ कानून समेत मुर्शिदाबाद, मालदा और भानगढ़ में हुई हिंसक घटनाएं थीं. बैठक में शामिल इमामों ने आईएएनएस से बात की.

ऑल इंडिया इमाम मुअज्जिन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल रज्जाक ने ममता बनर्जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून को बंगाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह कानून मुस्लिम समुदाय की जमीन और हक को छीनने वाला है और इसे ममता बनर्जी ही रोक सकती हैं. उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा में हुई हिंसा को बाहरी लोगों की साजिश बताया और कहा कि इस्लाम हिंसा को नहीं मानता.

वक्फ संशोधन बिल को रात के अंधेरे में पास किया गया

इमामों संग बैठक को लेकर वाइस प्रेसिडेंट मुफ्ती शहजुल इस्लाम ने कहा, “आज की बैठक पहले से तय थी और पूरे राज्य के इमाम इसमें शामिल हुए.” उन्होंने अपील की कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हो और किसी को भी उकसाने का मौका न दिया जाए. उन्होंने ममता बनर्जी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जैसे एनआरसी के खिलाफ बंगाल ने स्टैंड लिया, वैसे ही इस कानून के खिलाफ भी स्टैंड लिया जाए.

इमाम संगठन के सदस्य मौलाना एजाज ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को रात के अंधेरे में पास किया गया और अब उसे कानून बना दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जो हिंसा हुई, वह पूर्व-नियोजित थी. उन्होंने कहा, “ना हिंदू ने किया, ना मुसलमान ने किया, यह दंगाइयों का काम है जिनका कोई धर्म नहीं होता.”

एजाज ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाता है तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी, वह बंगाल की आवाज बनकर देश का नेतृत्व कर सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

22 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

51 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

57 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

59 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago