फोटो-सोशल मीडिया
Election Commission Of India: देश में लोकसभा चुना का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच चुनाव आयोग ने सख्त गाइडलाइन जारी करते हुए प्रचार अभियानों में नाबालिगों को शामिल न करने की हिदायत दी है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि आम चुनाव में प्रचार के लिए पर्चे बांटते, पोस्टर चिपकाते या फिर पार्टी के नारे लगाते हुए बच्चे या फिर नाबालिग नहीं दिखाई दिए जाने चाहिए.
निर्वाचन आयोने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य या फिर गतिविधियों में बच्चों को शामिल करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस गाइडलाइन में किसी भी तरह से बच्चों को राजनीतिक अभियानों में शामिल न करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसमें चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का कविता पाठ, गीत, नारे या फिर बच्चों के द्वारा बोले गए ऐसे किसी भी शब्द जिससे किसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों के प्रतीक चिन्हों का प्रदर्शन करना शामिल हो.
यह भी पढ़ें- ’10 साल की जेल…1 करोड़ का जुर्माना’, केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया पेपर लीक बिल, जानें, कितना सख्त होगा कानून
चुनाव आयोग ने कहा कि अगर कोई भी दल अपने चुनाव प्रचार में किसी भी नाबालिग बच्चे को शामिल करते हुए पाया जाता है, तो बाल श्रम से जुड़े कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी को कार्रवाई करने के जिम्मेदारी दी गई है.
बता दें कि अक्सर देखा गया है कि चुनावों के दौरान नाबालिग बच्चों से प्रचार सामग्री बंटवाने के अलावा उम्मीदवारों के पोस्ट और बैनर लगवाए जाते हैं. इसके अलावा रैलियों के समय भी बच्चों को कार्यों में लगाया जाता है. अब निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी होने के बाद अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा. इसी साल मार्च-अप्रैल के महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है.
यह भी पढ़ें- AAP MP Sanjay Singh: संजय सिंह को शपथ लेने से सभापति धनखड़ ने रोका, कानून का हवाला देकर कही ये बात
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…