मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार Nagarjuna ने कैंसिल की अपनी मालदीव ट्रिप, ‘हर एक्शन का रिएक्शन होता है’ बोल जीता लोगों का दिल

Nagarjuna Cancel Maldives Trip: इन दिनों मालदीव और लक्षदीप का मुद्दा हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. आम जनता से लेकर बी-टाउन के सेलेब्स तक मालदीव को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में साउथ के दमदार एक्टर नागार्जुन ने भी कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं. जी हां नागार्जुन ने अपनी मालदीव वेकेशन को कैंसल कर दिया है. उनका कहना है कि ये सही नहीं है. आइए जानते हैं आखिर एक्टर ने अपनी छुटियों को किस वजह से कैंसल किया है?

नागार्जुन ने कैंसिल की मालदीव की टिकट (Nagarjuna Cancel Maldives Trip)

नागार्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी मालदीव की टिकट कैंसल कर दी है. दरअसल, इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘ना सामी रंगा’ को प्रमोट करते हुए नागार्जुन और एमएम कीरावनी ने लक्षद्वीप के बंगाराम आइलैंड की तारीफ की. टॉलीवूड एक्टर नागार्जुन ने हाल ही में अपने फैंस के साथ साझा किया था कि वह ‘ना सामी रंगा’ की रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मानाने के लिए मालदीव जाने की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि मालदीव-लक्षद्वीप विवाद के बाद उन्होंने अपनी टिकट कैंसिल कर दिए और इसके बजाय बंगारम आइलैंड जाने की प्लानिंग की.

बिना ब्रेक लिए लगातार काम कर रहे थे नागार्जुन

बता दें कि, लिरिसिस्ट चंद्रबोस और एमएम कीरावनी के साथ बातचीत के दौरान नागार्जुन ने कहा- ‘उन्हें 17 जनवरी को मालदीप के लिए जाना था.’ एक्टर ने आगे कहा- ‘मैं बिग बॉस और ‘ना सामी रंगा’ के लिए बिना ब्रेक लिए लगातार काम कर रहा था. अब मेरे समय है, मैंने अपने टिकट कैंसिल कर दिए हैं और मैं अगलर हफ्ते लक्षदीप जाने की सोच रहा हूं.’

यह भी पढ़ें : देशभक्ति के साथ एक्शन और रोंगटे खड़े करने वाली डायलॉगबाजी से ‘फाइटर’ के ट्रेलर ने जीता लोगों का दिल, ऋतिक ने दुश्मनों को बताया ‘बाप कौन’

‘हर एक्शन का रिएक्शन होता है’ (Nagarjuna Cancel Maldives Trip)

एक्टर ने बताया, ‘डर या किसी भी वजह से इसे कैंसिल नहीं किया. मैंने टिकट कैंसिल कर दिया क्योंकि यह ठीक नहीं है.’ नागार्जुन कहा ने कहा- उन्होंने जी कुछ भी कहा है या उन्होंने जो भी बयान दिया है वह बिलकुल भी सही नहीं है. वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं. वह 1.5 अरब लोगों के नेता हैं और उन्होंने (मालदीव के मंत्रियों ने) जो बिहेव किया वो सही नहीं है. एक्टर ने कहा – ‘उन्हें नतीजों का सामना करना पढ़ रहा है. हर एक्शन का रिएक्शन होता है.’

Uma Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

4 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago