Asaduddin Owaisi (फाइल फोटो)
Election Result 2023: तमाम एग्जिट पोल ने तेलंगाना में भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस सबसे अधिक सीटें जीतेगी. अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हुए तो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चुनाव परिणामों के बाद किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 राज्यों के साथ 3 दिसंबर को घोषित होने वाला है.
अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस सबसे अधिक सीटें जीतेगी, लेकिन आंकड़े त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से इनकार नहीं करते हैं. तेलंगाना चुनाव नतीजों से पहले, छह में से चार एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना का संकेत दिया है. बता दें कि अगर ऐसा होता है तो वह कांग्रेस को सरकार बनाने से रोक सकती है.
गौरतलब है कि राज्य में एआईएमआईएम के अभी 7 विधायक हैं. पार्टी इस बार 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से 7 सीटें ओल्ड हैदराबाद एरिया में आती हैं. इसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है. इनमें चारमीनार, बहादुरपुरा, मलकपेट, चंद्रायनगुट्टा, नामपल्ली, याकूतपुरा और कारवां सीट शामिल हैं. इसके अलावा राजेंद्र नगर और जुबली हिल्स सीट से भी AIMIM के उम्मीदवार मैदान में हैं.
ज्यादातर एग्जिट पोल में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु लड़ाई दिखाई गई है. ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है। भारत राष्ट्र समिति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.
यह भी पढ़ें: UP News: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना चुनाव नतीजों से पहले एआईएमआईएम को 4-9 सीटें मिलने की उम्मीद है. ऐसी स्थिति में जब बीआरएस जादुई संख्या, जो कि 60 है, से कम हो जाती है, तो एआईएमआईएम अपने मौजूदा मैत्रीपूर्ण गठबंधन को देखते हुए समर्थन दे सकता है. यदि बीआरएस और कांग्रेस दोनों जादुई आंकड़े तक पहुंचने में विफल रहते हैं, तो एआईएमआईएम किंगमेकर के रूप में उभरेगी. हालांकि, एग्जिट पोल केवल संकेतात्मक होते हैं और उन पर अंध विश्वास करना उचित नहीं है.
बता दें कि तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 60 है. कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए 4 सीटों की और जरूरत होगी. हालांकि, कांग्रेस के पास ऑप्शन नहीं होगा क्योंकि न तो बीजेपी उसके साथ जाएगी और न ही ओवैसी की जाने की संभावना है. ऐसे में ओवैसी बीआरएस को समर्थन देकर केसीआर की सरकार बनवा सकते हैं.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…