मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel Letter to PM: छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती से एक दिन पहले, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उन ऐप्स, वेब प्लेटफॉर्म, एपीके, टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम अकाउंट और यूआरएल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया जो “ऑनलाइन सट्टेबाजी” से जुड़े हैं.
अपने दो पन्ने के पत्र में, सीएम बघेल ने यह भी बताया कि अवैध सट्टेबाजी अब एक राष्ट्रव्यापी व्यवसाय है जिसे कुछ व्यक्तियों और हित समूहों द्वारा विदेशों से चलाया जा रहा है. उन्होंने पीएम मोदी से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने वालों के खातों से धन के अवैध प्रवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का भी अनुरोध किया है.
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ और सट्टेबाजी का कारोबार देश भर में फैल गया है और इसके संचालक और मालिक विदेशों से उक्त अवैध कारोबार चला रहे हैं.” सीएम भघेल ने अपने पत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया.
बता दें कि भूपेश बघेल का यह पत्र ईडी के इस दावे के कुछ दिनों बाद आया है कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ का बयान दर्ज किया था, जिसने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संयुक्त अरब अमीरात में स्थित ऐप प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये मिले थे. बाद में, भाजपा ने शुभम सोनी नाम के एक व्यक्ति का वीडियो भी जारी किया जिसमें कहा गया कि वह महादेव ऐप का मालिक है और उसके पास सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का “सबूत” है.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…
India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…
Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…