देश

‘चुनावी बाॅन्ड के जरिए ब्लैक मनी व्हाइट की जा रही…’ पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या करेगा SBI?

Electoral Bond Supreme Court Judgement: इलेक्टोरल बाॅन्ड पर आज ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने इसे असंवैधनिक घोषित कर दिया. मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में यह योजना लेकर आई थी. हालांकि इसके एक साल बाद ही कोर्ट में इसे लेकर सीपीएम और एडीआर ने याचिका दायर की थी. हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुना दिया है. जानकारी के अनुसार कोर्ट ने कहा कि नागरिकों को चुनावी चंदा जानने का अधिकार है ये सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती है.

पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें-

कोर्ट ने चुनावी बाॅन्ड योजना को रद्द कर दिया. कोर्ट ने इसे तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है. इस योजना को असंवैधानिक घोषित करना केंद्र के लिए बड़ा झटका है.

कोर्ट के निर्देश के अनुसार एसबीआई को ये जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी. इसके बाद चुनाव आयोग इसे लोगों के साथ साझा करेगा. इलेक्टोरल बाॅन्ड को लेकर एसबीआई 12 अप्रैल 2019 के बाद की जानकारी सार्वजनिक करेगा.

सीजेआई ने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आयकर अधिनियम प्रावधान और जन प्रतिनिधित्व की धारा 29 सी में किए गए प्रावधान भी असंवैधानिक है. बता दें कि बाॅन्ड स्कीम लाने के लिए केंद्र सरकार ने इसमें करीब 5 संशोधन किए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनावी बाॅन्ड के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा है. चुनावी बाॅन्ड सिस्टम पारदर्शी नहीं है. ऐसे में अब बैंक चुनावी बाॅन्ड जारी नहीं कर पाएगी. एसबीआई चुनाव आयोग से 6 मार्च तक इसकी जानकारी साझा करेगा. इसके बाद चुनाव आयोग दान की रसीदों को 1 सप्ताह के भीतर सार्वजनिक करेगा.

सीजेआई ने कहा कि इलेक्टोरल बाॅन्ड सूचना के अधिकार अधिनियम 19(1)(ए) का उल्लंघन है. अदालत ने बताया कि राजनीतिक दलों की फंडिंग के बारे में जानने का लोगों को अधिकार है. एडीआर की रिपोर्ट की मानें तो इस योजना में अब तक सबसे ज्यादा चंदा बीजेपी को मिला है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago