देश

UP News: दशकों बाद रोशन हुआ 70 साल की बुजुर्ग नूरजहां का आशियाना, महिला IPS की कोशिशों से घर आई बिजली

सचिन शर्मा

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश पुलिस वैसे तो अपराध और अपराधियों के लिए काल के रूप में जानी जाती है, लेकिन इस बार पुलिस का एक नया चेहरा सामने आया है. बुलंदशहर में पुलिस ने एक ओर अपराध पर लगाम कसी हुई है तो दूसरी तरफ, आमजन की तमाम तरह की परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास कर रही है. बुलंदशहर में चाहे किसी मासूम के स्कूल में दाखिले को लेकर समस्या हो या फिर किसी के घर में बिजली ना आने को लेकर समस्या… पुलिस आम आदमी की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है. उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. वहीं बुलंदशहर की सीओ सिटी एएसपी अनुकृति शर्मा महिलाओं से संबंधित समस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास कर रही हैं.

अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति के तहत पंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रामीण महिलाओं से समस्याओं को लेकर पूछताछ की जा रही थी. इसी बीच गांव खेड़ी की रहने वाली महिला विधवा नूरजहां ने अपनी समस्या एएसपी अनुकृति शर्मा के सामने रखी. विधवा महिला नूरजहां ने कहा कि उन्हें अपराध से संबंधित कोई समस्या नहीं है लेकिन उनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है और आज के आधुनिक युग में अगर बिजली ना हो तो आंखों की रोशनी होते हुए भी जीवन में अंधकार सा नजर आता है.

ये भी पढ़ें: पुलिस से सुरक्षा पाने के लिए नेता खुद करवाते हैं धमकी भरे कॉल- NIA की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा

एएसपी अनुकृति शर्मा की पहल पर नूरजहां के घर आई बिजली

नूरजहां ने बताया कि वह जब से इस घर में शादी करके आई है तब से उसके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है. काफी पहले नूरजहां के पति का इंतकाल हो गया था. सालों से नूरजहां बिना बिजली के ही जीवन यापन कर रही थीं. जब नूरजहां की समस्या का पता एएसपी अनुकृति शर्मा को लगा तो बिना देर किए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाते हुए नूरजहां के घर में बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन को उजाले से भर दिया.

मात्र 3 दिन के अंदर बिजली का कनेक्शन मिलने के बाद जहां नूरजहां के घर में चारों ओर उजाला था. वहीं वृद्ध नूरजहां के चेहरे की मुस्कान भी बता रही थी कि उनके लिए यूपी पुलिस ने आखिर क्या सौगात दी है. नूरजहां बार-बार उत्तर प्रदेश पुलिस समेत एएसपी अनुकृति शर्मा को दुआएं दे रही हैं.

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत उन्हें विधवा नूरजहां की परेशानियों का पता लगा जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही बिजली अधिकारियों से संपर्क करते हुए पुलिस की मदद से आवश्यक राशि कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को उपलब्ध कराई और 3 दिन के अंदर बिजली विभाग ने विधवा को बिजली का कनेक्शन दे दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago