बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान
MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में इस साल का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि सभी के दिमाग एक ही सवाल है कि क्या प्रदेश में फिर से बीजेपी अपनी सरकार बना पाएगी ?. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी. वहीं अब कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी का दावा ठोक रही है. ऐसे में सवाल वही है कि जनता इस बार किस पर भरोसा करेगी. चुनाव में समय अब कुछ ही महीनों का बचा है ऐसे में तैयारी भी दोनों पार्टियों की तरफ शुरू कर दी गयी है. बीजेपी ने अपने सबसे चेहरे बड़े प्रधानमंत्री मोदी को मैदान में उतार दिया है.
वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो उसने प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए अभी से कई बड़े-बड़े वादे करना शुरू कर दिया है. ऐसे में जनता का मूड जानने के लिए एबीपी के लिए सी-वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए और ये दिलचस्प हो गया कि प्रदेश कमल खिलेगा या कमलनाथ की सरकार आएगी. हालांकि सर्वे के मुताबिक तो कांग्रेस की सरकार आती हुई दिख रही है, लेकिन मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है.
सर्वे में पता लगाने की कोशिश की गई कि दोनों पार्टियों में से किसको कितनी सीटें मिलेंगी और किसको कितना वोट शेयर. इसी को लेकर प्रदेश के 17 हजार लोगों से सवाल पूछा गया कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, तो जो नतीजे आए वो वाकयी में हैरान करने वाले थे, क्योंकि मामला इतना करीबी रहने वाला है ये तो किसी ने नहीं सोचा था. चलिए अब आपको बताते हैं कि किस पार्टी की प्रदेश में सरकार बन सकती है.
प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है. सर्वे में मिले लोगों के जवाब के मुताबिक, सत्ताधारी बीजेपी को 44 प्रतिशत का वोट शेयर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं कांग्रेस को भी 44 प्रतिशत, बीएसपी को 1 प्रतिशत और अन्य के खाते में 10 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है.
वहीं अगर सीटों के बात की जाए तो प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. सर्वे कि हिसाब से कांग्रेस जीतती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि बीजेपी को 106 से 118 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को 108 से 120 सीटें. बता दें कि ये सिर्फ सर्वे है और नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…