प्रतीकात्मक तस्वीर.
अहमदाबाद से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में अचानक से एक व्यक्ति की तबियत खराब होने से पाकिस्तान के कराची में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. इसके लिए फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट किया गया. एयरलाइंस के अनुसार अहमदाबाद से दुबई जा रही फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद स्पाइसजेट की बोइंग-737 फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग की गई है.
यात्री को पड़ा था दिल का दौरा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतार गया. वहीं इसे लेकर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा कि 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश को दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी. सीएए की एक मेडिकल टीम ने बीमार यात्री को आपातकालीन चिकित्सा सहायता दी, यात्री का शुगर लेवल भी गिर गया था और हार्ट बीट भी बढ़ गई थी. वहीं इलाज के बाद यात्री सही हो गया था.
पहले भी कराची में हो चुकी है आपात लैंडिंग
बता दें कि इससे पहले भी कराची में भारतीय विमान की आपात लैंडिंग हो चुकी है. कुछ समय पहले ही जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री के साथ हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. वहीं इंडिगो की दिल्ली-दोहा फ्लाइट 6E-1736 में इसी वर्ष मार्च में अचानक से एक नाइजीरियाई पैसेंजर की तबीयत खराब होने पर मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी. वहीं तब भी यात्री की मृत्यु हो गई थी. हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने यात्री नाइजीरिया निवासी 60 वर्षीय अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया था.
इसे भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव हत्याकांड के विरोध में बुधवार को राजस्थान बंद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का आह्वान
वहीं अगस्त 2023 में मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को भी मेडिकल इमरजेंसी के कारण रुट डायवर्ट करना पड़ा था. इसे नागपुर की तरफ मोड़ दिया गया था. यात्री को विमान से उतारने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…