सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
सर्दी में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है
Joint Pain in Winter: वैसे तो सर्दियों के मौसम में लोग तरह-तरह के लजीज खाने का आंनद लेते है. कई लोग इस मौसम का मजा लेने के लिए स्नोफॉल देखने के लिए बाहर घूमने जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ठंड के मौसम में घर में रहकर गर्म चाय की चुस्की लेने का आनंद लेते है. यह मौसम एंजॉय करने के लिए बहुत ही बेहतरीन है, लेकिन इस मौसम में लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता हैं.
इन्हीं समस्याओं में से एक है जोड़ों का दर्द. सर्दियों में अक्सर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं. इस मौसम में कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर सर्दियों में जोड़ों के दर्द से रहात पा सकते हैं.
वैज्ञानिको के अनुसार जोड़ों में मौजूद सिनोवियल फ्ल्यूइड जोड़ो में एक ‘शॉक-ऐब्सोर्बेर’ की तरह काम करता है, लेकिन जैसे-जैसे मौसम में गिरावट आती है, वैसे यह फ्ल्यूइड गाढ़ा हो जाता है और इसकी बहने क्षमता खत्म हो जाती है, जिसके कारण जॉइंट हार्ड हो जाते है और इससे जॉइंट पेन का खतरा बढ़ जाता है.
जिन लोगों को पहले कभी जोड़ों के दर्द की शिकायत रही हो या कभी छोटी-मोटी चोट लगी हो, उनको नसों के कारण जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है. ठंड के मौसम में उन्हें घाव, सूजन या किसी अन्य कारण के चलते उनकी नसें अति संवेदनशील हो सकती हैं. जिसके कारण तापमान गिरने पर जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है.
ये भी पढ़ें:एक्सपर्ट से जानें उम्र के अनुसार कितना खाएं ड्राई फ्रूट्स
अक्सर ठंड के दिनों में कई लोग आलस्य के चलते, शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते. जिसके कारण जिन लोगों को पहले से जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, उन्हें और अधिक समस्या होने लगती है. ऐसे में इस समस्या को कम करने के लिए व्यक्ति को व्यायाम करना चाहिए.
स्वस्थ और पौष्टिकता से भरा हुआ भोजन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है. इतना ही नहीं फलों, सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे खाद्य पदार्थों से भरपूर भोजन शरीर को ताकतवर और पौष्टिक बनाए रखने के लिए फायदेमंद है. ऐसे में आप अपने मछली, दाल, पनीर, सोया, और दही जैसे प्रोटीन पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है. इसके साथ ही आमतौर पर अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खत्म करके जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…