Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu and Kashmir: शोपियां में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 1 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार (5 जनवरी) को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया.

Jammu Kashmir

आतंकियों के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार (5 जनवरी) को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया. सुबह शुरू हुए चोटीगाम इलाके में मुठभेड़ में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया.

सर्च ऑपरेशन चला रहे सेना के जवान

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आतंकी जंगलों में छिप गए हैं. आतंकियों की तलाशी के लिए सेना के जवान और स्थानीय पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. मारे गए आतंकी की पहचान बिलाल भट्ट के रूप में हुई है. वह शोपियां जिले के चोलन का रहने वाला था. आसपास के लोगों को जंगल में जाने से मना कर दिया गया है. इसके साथ ही जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- Haryana ED Raid: पूर्व MLA दिलबाग सिंह के घर पर ईडी का छापा, अवैध विदेशी असलहे, 5 करोड़ कैश और बुलियन बरामद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital