देश

Delhi Drug Scam: शराब के बाद अब दवा घोटाले में बढ़ी केजरीवाल सरकार की मुश्किलें! गृह मंत्रालय ने दी FIR दर्ज करने की इजाजत

Delhi Drug Scam: कथित शराब घोटाले के बाद अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार दवा घोटाले में बुरी तरह फंसती दिख रही है. दवा घोटाले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इससे पहले कथित दवा घोटाले की जांच के लिए दिल्ली के एलजी ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की थी कि इस मामले में FIR दर्ज किया जाए. इसके बाद गृह मंत्रालय ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे.

बता दें कि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों में कथित तौर पर घटिया दवा देने का आरोप लगा है. इस मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. केंद्र सरकार ने भी मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. अब कथित दवा घोटाले की जांच सीबीआई की टीम करेगी. केजरीवाल सरकार पर आरोप हैं कि मरीजों के भी गैर मौजूदा मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया है. इस मामले ने दिल्ली में एक नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) की जांच भी तेज हो गई है और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों से मालदीव को लगेगा बड़ा झटका, जानें कैसे

एलजी का आदेश दिल्ली सरकार के तीन प्रमुख अस्पतालों से लगभग 10% दवा के नमूने अधिकृत दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं में किए गए गुणवत्ता परीक्षण में विफल होने के बाद आया है. आरोपों में मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी परीक्षण करना, कथित तौर पर निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाना शामिल है.

यह भी पढ़ें: Gujrat News: स्मार्ट मीटरिंग को लेकर गुजरात सरकार के साथ आरईसीपीडीसीएल ने साइन किया MoU, स्टार्टअप्स और विकास को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ED ने 4 बार समन भेजा है. हालांकि, सीएम केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से साफ-साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम इसके पीछे की मंशा जानते हैं. ईडी का समन अवैध है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल करके  केजरीवाल सरकार को डराना चाहती है. लेकिन हम डरने वालों में से नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

16 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

30 minutes ago

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

34 minutes ago