देश

Nuh Violence: एक्शन मोड में हरियाणा पुलिस, नूंह हिंसा में शामिल 2 आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. बदमाशों के पैर में गोली लगी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि नूंह हिंसा के बाद से हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. सरकार ने साफ-साफ कहा है कि एक भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. अब तक 120 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. वहीं सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. आरोपियों का नाम मुनसैद और सैकूल है.

नूंह में सांप्रदायिक झड़प की वजह?

बता दें कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद ने ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ निकाली. जुलूस शुरु होने के 10 मिनट बाद खेड़ला मोड़ के पास दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई. दोपहर करीब 2 बजे नूंह कस्बे से 200 से ज्यादा लोग पैदल चलने लगे. इसके बाद भारी भीड़ ने जुलूस पर पथराव कर दिया. शुरुआत में हिंदू पक्ष भाग गया, लेकिन बाद में उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. मस्जिदों में आग लगा दी गई. घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है. इसके बाद फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया. इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया. नूंह में अब तक 140 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है. जबकि 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: Haryana: नूंह से फैली हिंसा की आग पानीपत तक पहुंची, उपद्रवियों ने मृतक अभिषेक के इलाके में की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, पूरा एरिया सील

अवैध घुसपैठियों के बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई

बता दें कि पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इनके अवैध कब्जे वाली बस्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में इन बस्तियों में रहने वाले लोग शामिल थे. रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) की जमीन पर अवैध तरीके कब्जा कर रखा था, जिसके चलते पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई की है. हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले के तावडू में अवैध अतिक्रमण हटाया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

11 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

13 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

30 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

48 minutes ago