देश

अरे गजब! ऑर्डर किया था पॉपकॉर्न, स्विगी इंस्टामार्ट ने लेटर के साथ भेज दिया करेला

Viral: हममें से ज्यादातर लोग इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं. कपड़े, किराने के सामान से लेकर खाने के सामान तक सबकुछ ऑनलाइन धड़ल्ले से ऑर्डर किया जा रहा है. कंपनियां फटाफट सामान दरवाजे तक पहुंचा भी रही है. इस बीच बेंगलुरु से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला ने इंस्टामार्ट से कारमेल पॉपकॉर्न ऑर्डर किया. लेकिन फूड डिलीवरी ऐप ने करेला भेज दिया. महिला ट्वीट में लिखा, “स्विगी ने मुझे कल ऑर्डर किए गए कारमेल पॉपकॉर्न पैकेट के साथ एक करेला भेजा.”

पौशाली साहू को मिला करेला

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पौशाली साहू ने लिखा, “स्विगी ने मुझे कल ऑर्डर किए गए कारमेल पॉपकॉर्न पैकेट के साथ एक करेला भेजा.” नोट के अंत में लिखा है, “इस फ्रेंडशिप डे, आइए हमारे जीवन में करेलों का जश्न मनाएं, क्योंकि वे बेहतर दोस्त बनाते हैं.”

ऑर्डर के साथ आए लेटर में लिखी थी कविता

साहू के ट्वीट में स्विगी इंस्टामार्ट के पत्र के साथ सब्जी की तस्वीर भी शामिल थी. पत्र में एक कविता लिखी थी, जिसमें बताया गया था कि कभी-कभी हम जिन्हें दूर कर देते हैं वे वही होते हैं जो हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं, बिल्कुल करेले की तरह. कंपनी ने कहा, “इस फ्रेंडशिप डे, आइए अपने जीवन में करेलों का जश्न मनाएं, क्योंकि वे बेहतर दोस्त बनाते हैं.”

यह भी पढ़ें: ‘फ्लाइंग किस’ पर लेडी IAS का ट्वीट, महिला सांसदों से बोलीं- जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?

ट्विटर पर कमेंट की बारिश

पौशाली साहू के पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट किया गया है. पोस्ट पर यूजर ने कमेंट किया, “अब आप एक छोटे करेले से क्या बना सकते हैं? कम से कम 250 ग्राम भेजना चाहिए था! वैसे, करेला मेरी पसंदीदा सब्जियों में से एक है.” एक स्विगी यूजर ने लिखा, “स्विगी ऑफर हॉट वॉटर बैग के साथ करेला फ्री.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

10 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

11 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

23 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

38 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

49 minutes ago