देश

EPFO 3.0: सभी टेंशन खत्म, अब ATM से निकल सकेंगे PF का पैसा! हो रहा है बड़े बदलाव की तैयारी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है, जिससे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फाइनेंशियल सिक्योरिटी और भी आसान हो सकती है. खबर है कि सरकार EPFO के तहत एक नई सुविधा पर काम कर रही है, जिसके तहत कर्मचारी अब अपने भविष्य निधि (PF) को एटीएम के जरिए डेबिट कार्ड से निकाल सकेंगे. इस सुविधा के तहत एक निकासी सीमा भी तय की जाएगी, ताकि कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स पर कोई असर न पड़े, जबकि इमरजेंसी के समय भी उन्हें लिक्विडिटी मिल सके.

कंट्रीब्यूशन सीमा को हटाने पर हो रहा विचार

यह कदम सरकार की EPFO 3.0 योजना का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य सेवाओं को डिजिटल और अधिक ग्राहक-केन्द्रित बनाना है. इसके तहत ग्राहकों को अपनी बचत पर अधिक नियंत्रण मिलेगा. साथ ही, सरकार कर्मचारी के योगदान पर 12% की सीमा को हटाने पर भी विचार कर रही है. इसका मतलब यह होगा कि कर्मचारी अपनी इच्छा के मुताबिक ज्यादा पैसे जमा कर सकेंगे.

सरकार योजना में सुधार पर कर रही काम

हालांकि, नियोक्ता का योगदान स्थिर रहेगा, जो सैलरी के हिसाब से होगा. इसके अतिरिक्त, सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) में भी सुधार पर काम कर रही है. वर्तमान में, नियोक्ता का 8.33% योगदान EPS-95 में जाता है, लेकिन प्रस्तावित बदलावों से कर्मचारियों को अपने पेंशन खाते में भी सीधे योगदान करने का अवसर मिल सकता है, जिससे उनकी पेंशन राशि में इज़ाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल नेटवर्क में 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं शामिल, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी

सरकार हर साल देती है ब्याज

EPFO 3.0 योजना के अंतर्गत यह बदलाव 2025 के शुरुआत तक लागू हो सकते हैं, जिससे भारतीय कर्मचारियों के लिए सेविंग्स और पेंशन की सुविधा और भी आसान और लचीली हो जाएगी. याद रहे, अभी EPFO प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फंड जमा करता है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों सैलरी का 12% योगदान करते हैं और सरकार हर साल उस पर ब्याज देती है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

18 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

48 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

57 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago