देश

लोकसभा में पेश हुई तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट, हंगामें के चलते 2 बजे तक लोकसभा स्थगित

लोकसभा में भाजपा के विजय सोनकर ने सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की. तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के तुरंत बाद सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई.

कैश फॉर क्वेरी’ मामले में एथिक्स रिपोर्ट के पेश होने से पहले इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “हम देखेंगे, जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, इन्होंने वस्त्रहरण शरू किया है तो अब महाभारत का रण देखिए.”

संसद में इस तरह की नजीर न हो पेश

वहीं आज महुआ मोइत्रा पर एथिक्स पैनल की रिपोर्ट पेश करने से पहले इसे लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सदन में इस तरीके की नजीर न पेश की जाए. आज की सरकार बदला लेने की राजनीति करती है. प्रधानमंत्री बातें तो अच्छी करते हैं लेकिन उनकी कथनी और करनी में इतना अंतर क्यों है? अगर न्यायालय भी किसी को फांसी की सज़ा सुनाता है तो उसे बोलने का अवसर दिया जाता है.”

महुआ पर लगे हैं ये आरोप

महुआ मोइत्रा को लकेर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत की थी. मोइत्रा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि बिजनेस मैन दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर उपहार के बदले महुआ ने अडानी समूह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए लोकसभा में सवाल पूछा था.

इसे भी पढ़ें: चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा-इस बारे में कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकते

वहीं मामले में एथिक्स रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “रिपोर्ट पेश होना पब्लिक डोमेन में है, आगे की कार्रवाई स्पीकर तय करेंगे. नियम स्पष्ट है.”

हम रिपोर्ट पर चर्चा की मांग कर रहे हैं

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश किए जाने पर बीएसपी सांसद दानिश अली का कहना है, ”हम रिपोर्ट पर चर्चा की मांग कर रहे हैं क्योंकि एथिक्स कमेटी में भी चर्चा अधूरी थी. जो बनाया गया था, वह पूरा नहीं था। उनसे जिस तरह के सवाल पूछे गए, वे ऐसे थे कि समिति के पांच सदस्य बाहर चले गए। उस वाकआउट के बाद, गोद लेने की रिपोर्ट सामने रखी गई और 2.30 मिनट के भीतर इसे पारित कर दिया गया। बहुमत होने के बाद भी यह स्वीकार नहीं किया गया। इसका मतलब यह है कि आप वही करेंगे जो आप चाहेंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

18 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

12 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago