देश

PM Modi की काशी में गंगा सफाई का तौर तरीका सीख रही दूसरे देश की सरकार

पीएम मोदी की काशी किए गए विकास कार्यों की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी हो रही है. तमाम जटिलताओं के बावजूद डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा के अंदर कैसे पूरा कराया जाए, इसके लिए दूसरे देश की सरकार काशी के प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने के तौर-तरीके को स्टडी मैटेरियल के तौर पर ले रही है. काशी में गंगा सफाई के लिए किए गए कार्यों और गंगा में गिर रहे नालों को रोकने व गंदे पानी के शोधन की तकनीक सीखने के लिए दूसरे देश की सरकार ने अपनी टीम को काशी भेजा है. वाराणसी में एसटीपी प्लांट के कामकाज का तरीका जानने के लिए अफ्रीकी देश इथोपिया की टीम यहां पहुंची.

इथोपिया सरकार की 12 सदस्यीय टीम पहुंची काशी

वाराणसी में 50 एमएलडी रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का इथोपिया सरकार की जल और ऊर्जा मंत्रालय की 12 सदस्यीय टीम ने भ्रमण किया. टीम मेंबर्स ने सीवेज के शोधन के तरीके को बारीकी से जाना और प्लांट के वर्किंग को समझा. डेलिगेट्स ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली. वाराणसी में तैनात जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि इथोपिया सरकार का दल वाराणसी में बने सभी ट्रीटमेंट प्लांट का विजिट कर रहा है. वाराणसी के रमना, भगवानपुर में बने ट्रीटमेंट प्लांट में सीवेज कैसे ट्रीट किए जा रहे हैं. कैसे सीवेज को गंगा में गिरने से रोका जा रहा है. गंदे जल का शोधन कर कैसे इस्तेमाल करने लायक पानी बनाते हैं और इसमें कौन सी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इन सभी बिंदुओं पर टीम विस्तार से जानकारी ले रही हैं.

नई तकनीक के प्रयोग से प्रभावित हुए विदेशी

अफ्रीकी देश इथोपिया सरकार के सदस्यों ने काशी में गंगा सफाई के लिए किया जा रहे कार्यों का भी तौर तरीका जाना. डेलिगेट्स में गंगा में गंदे नालों को गिरने से रोकने के लिए उनकी टैपिंग और उसे एसटीपी की तरफ डाइवर्ट करने की तकनीक के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली. अफसरों ने बताया कि अस्सी नालों के 50 एमएलडी सीवर को नगवां पंपिंग स्टेशन से रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जा रहा है‌. वहीं बचे हुए 30 एमएलडी सीवर को उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रिया के द्वारा शोधित किया जा रहा है. अभी यह प्रक्रिया ट्रायल के रूप में शुरू हुई है. उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रिया के जल उपचार के क्षेत्र में कई फायदे हैं. इस नई तकनीक से अब खराब और गंदे पानी को भी पीने के लायक बनाया जा सकेगा. विदेशी मेहमान इस तकनीक की जानकरी से काफी प्रभावित दिखे.

ये भी पढ़ें-5 साल में सरकारी योजनाओं से देश के 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचा, किन राज्यों में 100% लक्ष्य हासिल हुआ?

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

39 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago