देश

Excise Policy Issue: कोर्ट ने ईडी से केजरीवाल के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी पर मांगा जवाब, 26 नवंबर को होगी सुनवाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए संबंधित प्राधिकार से मंजूरी नहीं लेने के मुद्दे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है. केजरीवाल ने इस मामले में ईडी से मुकदमा चलाने की मंजूरी से संबंधित दस्तावेज पेश करने की मांग की है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने इसके साथ ही सुनवाई 26 नवंबर के लिए स्थगित कर दी है. केजरीवाल ने अर्जी दाखिल कर कहा है कि उसे मंजूरी संबंधी दस्तावेज नहीं दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि आरोपपत्र दाखिल करते समय संबंधित प्राधिकारियों से आवश्यक मंजूरी ले ली गई थी.

कथित धनशोधन का यह मामला सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए एक मामले से उपजा है. दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को आबकारी नीति लागू की और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सितंबर 2022 के अंत में उसे रद्द कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago