चुनाव

Election Results: Maharashtra और Jharkhand के चुनाव परिणाम घोषित, नेताओं ने हार-जीत पर क्या कहा?

Assembly Elections Results 2024: आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम जारी हो गए. इन दो राज्यों के अलावा चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के नतीजे भी घोषित किए.

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने अपनी सत्ता को बरकरार रखा है. यानी एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को अकेले दम पर 132 सीटें मिली हैं. वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) 57 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. महायुति गठबंधन में ही शामिल NCP (अजित पवार) 47 सीटों के साथ महाराष्ट्र की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. कुल मिलाकर महायुति गठबंधन को 230 (+23) मिली हैं.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में कांग्रेस की अगुवाई वाले MVA गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ी है. MVA गठबंधन में उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना को 20 सीटों से संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को महज 16 सीटें हाथ लगीं. सबसे बुरा हाल शरद पवार वाली NCP का हुआ है— जिसे मात्र 10 सीटें नसीब हुईं.

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडी अलायंस को ​जीत मिली है. इंडी अलायंस की ओर से हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो को 34 सीटें मिली हैं. कांग्रेस एवं अन्य सहयोगियों की सीटों को मिलाकर झामुमो+ 56 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो कि पिछली बार से 9 ज्यादा हैं.

भाजपा+ को झारखंड में 24 विधानसभा सीटों से संतोष करना पड़ा है.

UP : उपचुनाव में भाजपा ने सपा को पछाड़ा

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. आज चुनाव परिणाम आए तो पता चला कि 9 में 7 पर भाजपा गठबंधन जीता है. सपा को मात्र 2 सीटें मिली हैं.

2 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम

देश में 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे. जिनमें से एक लोकसभा सीट वायनाड में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी 4 लाख+ वोटों से जीती हैं. प्रियंका गांधी ने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया.

  • वायनाड में भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहीं.
  • महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा के संतुक हंबार्डे ने कांग्रेस के वसंत राव चव्हाण को 1457 वोट से हराया.
  • मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए.
  • भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत के बाद BJP मुख्यालय पर जश्न, दिल्ली में PM मोदी का संबोधन – VIDEO

(अब लाइव कॉपी में किए गए अपडेट्स को देखने के लिए आर्टिकल को नीचे स्क्रोल कर सकते हैं. चुनाव परिणाम आने के साथ ही लॉइव अपडेट्स को बंद कर दिया गया है.)

Shailendra Verma

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago