देश

MEA India Special Briefing: कर्नल सोफिया बोलीं- नागरिकों को ढाल बना रहा पाक, भारत की ओर 400 ड्रोन दागे

भारत ने पाकिस्तान के हालिया उकसावे और सीमा उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विशेष ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री, व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई का ब्योरा दिया.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की मंशा से 300 से 400 ड्रोन से हमले किए, जिनमें तुर्की निर्मित असिसगार्ड सोंगार ड्रोन शामिल थे. इन ड्रोनों का उपयोग 36 स्थानों पर घुसपैठ और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया गया. भारतीय सशस्त्र बलों ने काइनेटिक और गैर-काइनेटिक तरीकों से कई ड्रोनों को मार गिराया. ड्रोन मलबे की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, जो पाकिस्तान की नापाक मंशा को उजागर कर रही है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान की यह कार्रवाई सीमा पर शांति भंग करने की साजिश थी. भारत ने इसका जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.” उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा.

भारत की जवाबी कार्यवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ. ब्रीफिंग में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका त्वरित जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें- India-Pak War: भारत की सख्त कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान, अब बच्चों को बना रहा ढाल

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago