देश

भारत साहित्य महोत्सव में पहुंचे मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, की भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय की तारीफ

Bharat Literature Festival: दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में ‘साहित्य और मानव विकास’ विषय पर ‘भारत साहित्य महोत्सव’ के दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है. 28-29 नवंबर तक चलने वाले साहित्य के महाकुंभ में देश के कई नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और चेयरमैन उपेन्द्र राय की तारीफ की है.

मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय को बहुत बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने चैनल का नाम ‘इंडिया एक्सप्रेस’ नहीं बल्कि भारत एक्सप्रेस रखा. उन्होंने कहा कि भारत जो शब्द है वो ‘भ’ धातु से बना है, जिसका अर्थ है उजाला, प्रकाश. जैसे भास्कर, प्रभाकर, आभा. इन सबका रिश्ता रौशनी से है. इसी प्रकार ‘रत’ का मतलब होता है जुड़ा हुआ. जो प्रकाश की खोज में ‘रत’ है वही मेरा और आपका भारत है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया था बालाघाट का Fake Video, सच्चाई सामने आने पर कहा- कन्फ्यूजन हो गया था

बता दें कि भारत लिटरेचर फेस्टिवल 2023 एक अलग तरह का लिटफेस्ट है, जिसका उद्देश्य जटिल अतीत की सीख को आकर्षक भविष्य की आशा और आकांक्षाओं से जोड़ना है. जो समय-परीक्षित परंपराओं के साथ सबसे आधुनिक प्रगति को जोड़ने का प्रयास करता है. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 नवंबर 2023, सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में कुल 21 सेशन आयोजित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

9 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

35 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

38 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

40 minutes ago