देश

Uttarakhand Tunnel Rescue: सिल्क्यारा सुरंग से बचाए गए 41 मजदूर इस बड़े हेलिकॉप्टर में ले जाए जाएंगे, बने अस्थाई अस्पताल

Silkyara Tunnel Rescue update: उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को बचाने का मिशन शुरू हो चुका है. NDRF की टीम कुछ ही देर में उन मजदूरों को टनल से बाहर निकालकर लाएगी. टनल के अंदर एम्बुलेंस के अलावा स्ट्रेचर और गद्दे पहुंचाए गए हैं. अस्थाई अस्पताल भी बना दिया गया है. रेस्क्यू के बाद मजदूरों को यहीं रखा जाएगा.

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरे चिनूक हेलिकॉप्टर

भारतीय सेना के सबसे ताकतवर हेलिकॉप्टर चिनूक (Chinook Helicopter) भी तैयार रखे गए हैं. ये चिनूक हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभी से मौजूद हैं. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू करने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर को लाया गया है. सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने वाले श्रमिक इसमें सवार हो सकते हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, जहां मजदूर फंसे हैं, वो जगह चिन्यालीसौड़ से 30-35 किलोमीटर दूर है. यानी ​मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें 30-35 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा. जहां 41 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल बनाया गया है. अगर किसी मजदूर की हालत खराब हुई, तो उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भेजा जा सकता है. चिनूक हेलिकॉप्टर इसीलिए यहां लाए गए हैं.

एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा, “चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर मौजूद है…चिनूक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने का आखिरी समय शाम 4:30 बजे है. हम इसे रात के वक्त नहीं उड़ाएंगे. देरी होने के कारण मजदूरों को अगली सुबह लाया जाएगा… वहां पर जिला अस्पताल में 30 बेड की सुविधा तथा 10 बेड की सुविधा भी साइट पर तैयार है. चिनूक रात में उड़ान भर सकता है, लेकिन मौसम इसके लिए अनुकूल नहीं है और ऐसी कोई तात्कालिकता नहीं है. यदि अत्यावश्यकता हो तो श्रमिकों को 1 या 2 एम्बुलेंस में ऋषिकेश लाया जा सकता है.”

 

सैयद अता हसनैन ने आगे कहा, “NDRF का इसमें बहुत महत्वपूर्ण रोल है 3 टीम सुरंग के अंदर जाएगी. SDRF, NDRF को अंदर सहयोग देगी. साथ ही पैरामेडिक्स भी सुरंग के अंदर जाएंगे. अनुमान है कि 41 लोगों में से प्रत्येक को निकालने में 3-5 मिनट का समय लगेगा. पूरी निकासी में 3-4 घंटे लगने की उम्मीद है.”

हसनैन ने कहा, ” अब 58 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है. रातभर काम किया गया है, हमारी टीम बहुत ही मुश्किल काम कर रही है. 58 मीटर तक जाना ये अभूतपूर्व उपलब्धि है…अभी 2 मीटर और जाना है तब हम कह सकते हैं कि हम आर पार हो गए हैं..सभी सुरक्षा एहतियात बरते गए हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

6 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

6 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago