Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत साहित्य महोत्सव में पहुंचे मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, की भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय की तारीफ

भारत लिटरेचर फेस्टिवल 2023 एक अलग तरह का लिटफेस्ट है, जिसका उद्देश्य जटिल अतीत की सीख को आकर्षक भविष्य की आशा और आकांक्षाओं से जोड़ना है. जो समय-परीक्षित परंपराओं के साथ सबसे आधुनिक प्रगति को जोड़ने का प्रयास करता है.

मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर

Bharat Literature Festival: दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में ‘साहित्य और मानव विकास’ विषय पर ‘भारत साहित्य महोत्सव’ के दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है. 28-29 नवंबर तक चलने वाले साहित्य के महाकुंभ में देश के कई नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और चेयरमैन उपेन्द्र राय की तारीफ की है.

मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय को बहुत बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने चैनल का नाम ‘इंडिया एक्सप्रेस’ नहीं बल्कि भारत एक्सप्रेस रखा. उन्होंने कहा कि भारत जो शब्द है वो ‘भ’ धातु से बना है, जिसका अर्थ है उजाला, प्रकाश. जैसे भास्कर, प्रभाकर, आभा. इन सबका रिश्ता रौशनी से है. इसी प्रकार ‘रत’ का मतलब होता है जुड़ा हुआ. जो प्रकाश की खोज में ‘रत’ है वही मेरा और आपका भारत है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया था बालाघाट का Fake Video, सच्चाई सामने आने पर कहा- कन्फ्यूजन हो गया था

बता दें कि भारत लिटरेचर फेस्टिवल 2023 एक अलग तरह का लिटफेस्ट है, जिसका उद्देश्य जटिल अतीत की सीख को आकर्षक भविष्य की आशा और आकांक्षाओं से जोड़ना है. जो समय-परीक्षित परंपराओं के साथ सबसे आधुनिक प्रगति को जोड़ने का प्रयास करता है. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 नवंबर 2023, सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में कुल 21 सेशन आयोजित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital