खान सर के नाम से मशहूर फैजल खान.
Bihar News: प्रसिद्ध शिक्षक एवं कोचिंग संचालक ‘खान सर’ को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खान सर, जो अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय हैं, को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया.
खान सर पिछले कुछ दिनों से 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसे उन्होंने छात्रों के साथ न्यायसंगत नहीं बताया था. उनका कहना था कि नॉर्मलाइजेशन का तरीका छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण है और इससे परीक्षा का स्तर प्रभावित हो सकता है.
खान सर की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों छात्र पटना के विभिन्न इलाकों में एकत्रित हो गए और उनके समर्थन में प्रदर्शन किया. छात्रों ने नारेबाजी करते हुए खान सर की गिरफ्तारी की निंदा की और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को निरर्थक बताया. छात्रों का कहना था कि खान सर उनकी आवाज उठाते हैं और उनका समर्थन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है. अब पटना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
दूसरी ओर, एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने कहा है, ‘खान सर को न तो गिरफ्तार किया गया था और न ही हिरासत में लिया गया था. उन्हें बार-बार बोला थाना से जाने को जा रहा था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थे. हिरासत या गिरफ्तारी की बात बेबुनियाद है.’
खान सर की गिरफ्तारी की खबर आने से पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पटना में BPSC कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. अभ्यर्थियों ने शहर में बेली रोड को जाम कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस कार्रवाई को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने निंदनीय बताया.
सोशल मीडिया पर भी अब खान सर की गिरफ्तारी की खबरें छा गई हैं. उनके सैकड़ों समर्थक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. यह मामला बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक नई बहस को जन्म दे रहा है, जिसमें छात्रों और शिक्षा विशेषज्ञों के बीच गहरी चर्चा हो रही है कि क्या नॉर्मलाइजेशन परीक्षा में निष्पक्षता को प्रभावित करता है.
यह भी पढ़िए: Bihar लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें किस बात का है विरोध
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…