किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल. (फाइल फोटो)
Jagjit singh dallewal Video Viral: MSP पर गांरटी समेत कई मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान फिलहाल शंभू बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. इस बीच गुरुवार रात को हुई किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही. रविवार को फिर बैठक होगी उम्मीद है कि किसानों की मांगों का समाधान निकल जाएगा. इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जगजीत सिंह पीएम मोदी की लोकप्रियता और राम मंदिर का जिक्र कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग किसान आंदोलन के उद्देश्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
वीडियो में डल्लेवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राम मंदिर की वजह से पीएम मोदी का ग्राफ बहुत ऊपर चला गया है. ऐसे में इनका ग्राफ कैसे नीचे आ सकता है. उन्होंने कहा कि मैंने बहुत बार लोगों से कहा है टाइम बहुत कम है और उसका ग्राफ बहुत ऊंचा है. ऐसे में डल्लेवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं लोग कमेंट बाॅक्स में आंदोलन के उद्देश्यों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच का चौथा दिनः किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, SKM का भारत बंद आज
वहीं वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि क्या कोई किसान अपने राजनीतिक झुकाव के बारे में बात नहीं कर सकता. अगर कोई किसान भाजपा को हराना चाहता है कि वह राष्ट्र विरोधी कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि 2014 में कई लोग कहते थे कि हम कांग्रेस को हराना चाहते हैं तो हमने उन्हें राष्ट्र विरोधी नहीं कहा.
ये भी पढ़ेंः मणिपुर में SP ऑफिस पर हमला, सैकड़ों लोगों ने थाने में घुस आग लगाई, 2 की मौत 25 घायल
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…