गले का कैंसर
Neck Cancer: गले का कैंसर बेहद खतरनाक होता है. यह गले और आपकी आवाज में धीरे-धीरे संकेत देता है. कोई भी व्यक्ति जिसकी नाक बंद है, गले या कान में दर्द है, गर्दन में सूजन है या फिर वजन कम हो रहा है तो इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें और ये परेशानी 2-3 सप्ताह के अंदर ठीक नहीं हो रही हैं तो बेहतर है डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि ये लक्षण कैंसर के कारण हो सकते हैं. गले के कैंसर का इलाज संभव है अगर जल्दी पता चल जाए और गले में हो रही समस्या का पता चल जाता है. गले के कैंसर के इन लक्षण को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसे में हम आपको बताएंगे की वो कौन से चार उपाय हैं जिनकी मदद से सिर और गले के कैंसर का जोखिम कम किया जा सकता है.
जिन लोगों को अधिक शराब पीने की आदत होती है उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. साथ ही साथ सिर और गले के कैंसर का जोखिम भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप शराब पीना कम दें तो या फिर उसे पूरी तरह से त्याग दें और उसकी जगह पानी एवं अन्य सेहतमंद पदार्थों का इस्तेमाल करें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है.
अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके शरीर में कैंसर का खतरा अत्यधिक बढ़ सकता है. इसलिए धूम्रपान छोड़ना बेहद जरूरी है नहीं तो ये आपके शरीर में कैंसर का रूप धारण कर सकता है. धूम्रपान से सिर और गले के नाजुक हिस्से संपर्क में आते हैं, जिससे कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है. आप समय रहते धूम्रपान का सेवन न करें तो इससे आपके स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, और यह समय के साथ कैंसर का जोखिम भी कम कर देता है.
ये भी पढ़ें:क्या आपके भी बच्चे करते हैं मोबाइल फोन देखने की जिद्द? इस लत को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मुंह को साफ सुथरा रखना और दांतों को कैविटी से बचाये रखना बेहद जरूरी है. अगर आपके मुंह में गंदगी है तो तुरंत इसे साफ करवालें नहीं तो यह मुंह में कैंसर के खरते को बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर मुंह में कैंसर का समय पर पता चल जाने पर उसका इलाज किया जा सकता है, जिससे कैंसर संभावना कम हो जाती है. दिन में दो बार ब्रश करें और दांतों की सफाई एवं जांच करवाते रहें.
सिर और गर्दन के कैंसर एचपीवी के कारण होते हैं. इन कैंसर से बचने के लिए पुरुषों और महिलाओं, दोनों को समय रहते एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए. अगर आपको गले के कैंसर से जुड़ें लक्षण दिखाई देते हैं तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें कि क्या आपको एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं. सिर और गले के कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इसका इलाज किया जा सकता हैं. नियमित जांच कराते रहने से मुंह और गले के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…