Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मणिपुर में SP ऑफिस पर हमला, सैकड़ों लोगों ने थाने में घुस आग लगाई, 2 की मौत 25 घायल

Manipur Violence Update: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार रात को कुछ उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी. जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई.

Manipur Violence Update

सैकड़ों लोगों ने एसपी ऑफिस में घुसकर लगाई आग.

Manipur Violence Update: मणिपुर के चुराचांदपुर में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने एसपी ऑफिस पर धावा बोल दिया. लोगों ने पथराव कर आग लगा दी. जवाब में पुलिस ओर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार दोनों ही मृतक हमला करने आए लोगों के साथ आए थे. हमले के बाद बयान जारी करते हुए पुलिस ने बताया कि कि आज काॅन्स्टेबल सियामलाल पाॅल को निलंबित किया था. जिसके विरोध में लोगों ने पुलिस थाने पर धावा बोल दिया.

पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को हेड काॅन्स्टेबल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें हथियाबंद लोगों के साथ नजर आए थे. इसके बाद एसपी ने एक्शन लिया था. मंगलवाार को भी इंफाल ईस्ट में अचानक से हिंसा भड़क गई थी इस दौरान हुई गोलीबारी में 1 की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ेंः Delhi Fire News: दिल्ली के नरेला की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत; 4 घायल

मंगलवार को भी भड़की थी हिंसा

बता दें कि मणिपुर में मंगलवार को भी हिंसा भड़क गई थी जिसमें 1 युवक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए थे. जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने पेंगेई के पुलिस प्रशिक्षण विभाग पर हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की. इसके अलावा तेजपुर में भी बड़ी संख्या में फिर से हिंसा भड़क उठी थी. यहां से उपद्रवी 6 एके-47, 4 कार्बाइन, 3 राइफल, 2 एलएमजी और कुछ हथियार भी लूटे गए थे.

बता दें कि राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच हुए जातीय संघर्ष से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार राज्य के 65 हजार से ज्यादा लोग अब तक घर छोड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच का चौथा दिनः किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, SKM का भारत बंद आज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital