किसान आंदोलन 2024.
Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के 5 बॉर्डर सील कर दिए गए हैं. बता दें कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ को देखते हुए 13 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे 5 प्रमुख मार्गों को बंद कर दया था. हरियाणा में दिल्ली के साथ सिंधू, टिकरी और झड़ौदा बॉर्डर है. इन बॉर्डरों को भी सील कर दिया गया है ताकि किसान आंदोदन के नाम पर किसी प्रकार का उपद्रव ना हो सके.
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां तैनात कर दी गई है. साथ ही पुलिस की 50 कंपनियां भी तैनात की गई हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है. हालांकि पुलिस की तरफ से एंट्री और एग्जिट पॉइंन्ट्स पर बैरिकेस्ट लगाए गए हैं. इसके अलावा लोहे की नुकीली कीलों के बैरिकेट्स इत्यादि भी लगाए गए हैं. इसके अलावा टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट और नुकीली तार से घेरा जा रहा है.
मंगलवार को किसानों को रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए थे. दिल्ली से सटे बॉडर- टिकरी, गाजीपुर, सिंघु पर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. बॉर्डरों पर लोहे और सीमेंट की बैरिकेटिंग की गई है. कुछ बैरिकेंटिंग्स को किसानों ने तोड़ने के साथ-साथ पथराव भी किए गए. किसानों पर पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…