बसंत पंचमी 2024.
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी, बुधवार को यानी आज मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बसंत पंचमी का त्योहार खास होता है. बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन ऐसा करने से मां सरस्वती (Saraswati) की कृपा प्राप्त होती है. जिसके परिणामस्वरूप इंसान की बुद्धि तेज रहती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक इस साल बसंत पंचमी बेहद खास रहने वाली है. इस दिन तीन शुभ संयोग बनेंगे.
बसंत पचंमी माघ शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है. दृक पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से हो चुकी है. जबकि इस शुभ मुहूर्त की समाप्ति 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगी. वहीं इस दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक है.
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खास महत्व है. ऐसे में इस दिन सुबह उठकर स्नान के बाद पीले रंग के कपड़े पहने. इसके बार मां सरस्वती की पूजा शुरू करें. पूजन के क्रम में सबसे पहले पीले रंग के वस्त्र पर मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद हल्दी, केसर, अक्षत, रोली, धूप, दीप, सफेद फूल, पीले फूल, पीले या सफेद रंग की मिठाई इत्यादि मां सरस्वती की चढ़ाएं. इसके अलावा मां शारदे को पीले रंग का गुलाल (अबीर) अर्पित करें. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करते वक्त उनके सामने पढ़ने-लिखने की सामग्री, गायन-वादन का यंत्र जैसे-बांसुरी, वीणा, हारमोनियम इत्यादि जो आपको पास हो उसे रखें. पूजा के अंत में मां सरस्वती की आरती करें.
1. ओम् सरस्वत्यै नमः
2. ओम् महाभद्रायै नमः
3. ओम् महमायायै नमः
4. ओम् वरप्रदायै नमः
5. ओम् श्रीप्रदायै नमः
6. ओम् पद्मनिलयायै नमः
7. ओम् पद्मा क्ष्रैय नमः
8. ओम् पद्मवक्त्रायै नमः
9. ओम् शिवानुजायै नमः
10. ओम् पुस्त कध्रते नमः
11. ज्ञानमुद्रा ओम् ज्ञानमुद्रायै नमः
यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग! इन राशियों को होगा अकूत धन लाभ
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…