देश

पहलगाम हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ‘अब बात नहीं, बस फुल एंड फाइनल हिसाब होगा’

Farooq Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला.

फारूक अब्दुल्ला ने साफ कहा कि अब पाकिस्तान से बातचीत का कोई मतलब नहीं बचा है, क्योंकि उसने इंसानियत को शर्मसार किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने 1947 में ही ‘टू-नेशन थ्योरी’ को खारिज कर दिया था और आज भी इस सिद्धांत को मानने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि भारत में हर धर्म के लोग एकजुटता से रहते हैं.

‘हम इस तरह के हमलों से पाकिस्तान में जुड़ने वाले नहीं’

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें अफसोस है कि हमारा पड़ोसी आज भी यह नहीं समझ पाया कि उसने किस तरह से इंसानियत का कत्ल किया है. अगर उन्हें लगता है कि हम इस तरह के हमलों से पाकिस्तान में शामिल हो जाएंगे, तो वे गलतफहमी में हैं. हमें इस भ्रम को खत्म करना होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने 1947 में पाकिस्तान के साथ जाने से इनकार कर दिया था और आज भी हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं है. हमने टू-नेशन थ्योरी को उसी समय नकार दिया था. भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एक हैं. पाकिस्तान की ये सोच कि वह हमें बांट सकता है, पूरी तरह गलत है. हम कमजोर नहीं हो रहे, बल्कि और मजबूत हो रहे हैं और उन्हें इसका करारा जवाब देना चाहिए.”


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना एक सप्ताह में लागू करने का आदेश


फारूक अब्दुल्ला ने दो टूक कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया जाए. उन्होंने कहा, “भारत अब सिर्फ बालाकोट जैसे सीमित जवाब से संतुष्ट नहीं होगा. अब जरूरत है ‘फुल एंड फाइनल हिसाब’ करने की, ताकि भविष्य में इस तरह की कायराना घटनाएं दोबारा न हों.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

5 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

14 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

15 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

18 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

34 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

37 minutes ago