मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा (फोटो-IANS)
पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. एनआईए की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि अभी तहव्वुर राणा से पूछताछ करनी बाकी है, क्योंकि राणा ने कई सवालों का जवाब नही दिया है. लिहाजा राणा को 12 दिन के लिए अतिरिक्त रिमांड पर भेजा जाए.
एनआईए ने यह भी कहा कि कुछ गवाहों को राणा से आमने सामने कराया गया है. इससे संबंधित दस्तवेज़ों से भी उसको रूबरू कराया गया है, लेकिन वह जवाब देने से बचने की कोशिश कर रहा है. एनआईए ने कोर्ट को बताया कि राणा के निशाने पर केवल मुंबई शहर ही नहीं थी. राणा हेडली के साथ मिलकर दिल्ली, जयपुर, अजमेर में भी मुंबई जैसा हमला करना चाहता था. लश्कर-ए- तैयबा के इशारे पर राणा काम कर रहा था. बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने तहव्वुर राणा से नई दिल्ली में पूछताछ की है. आठ घंटे तक चली इस पूछताछ में तहव्वुर राणा मुंबई पुलिस के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आया था.
वही एनआईए पूछताछ के दौरान तहव्वुर राणा ने यह भी कबूल किया कि वह दिल्ली और मुंबई के अलावा केरल भी गया था. जब अधिकारियों ने केरल जाने की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह अपने जानने वालों से मिलने के लिए केरल गया था. उसने उन जानकारों का नाम और पता एजेंसियों को बताया जिनके पास यहां वह गया था.
एनआईए सूत्रों की माने तो तहव्वुर राणा बेहद ट्रेंड अपराधी है. उसकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन वह पूछे गए सवालों का बिना घबराए जवाब देता है. वह लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.कई बार पूछताछ के दौरान नमाज अदा करने की बात कहता है और अधिकारियों से कहता है कि नमाज अदा करने के दौरान उसे डिस्टर्ब ना किया जाए.
राणा की यह रवैया उसकी मानसिक मजबूती और प्रशिक्षण का अहसास कराता है. भारत सरकार ने पिछले 17 वर्षों से राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यपर्ण की कोशिश में लगा था, जो कि 2008 में ही अमेरिका में गिरफ्तार हुआ था.
हेडली के मामले में भारत सरकार को फिलहाल खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन तहव्वुर राणा के मामले में अमेरिका की निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के दावों को मानते हुए उसके प्रत्यपर्ण को मंजूरी दे दी थी. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है.
वह डेविड कोलमैन हेडली के साथी है. हेडली अमेरिकी नागरिक है और उसने 2008 के मुंबई हमलों में अहम भूमिका निभाई थी. उसपर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत कई आरोप है. इनमें साजिश, आतंकवाद,जालसाजी और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा आरोप शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…