देश

मेवात और गुरुग्राम के बाद दिल्ली-नोएडा में भी हिंसा की आशंका, रैली निकालने का प्लान, अलर्ट पर पुलिस

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहुंच गई है. गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सोहाना और मानेसर में हिंसा की घटना की खबर है. वहीं, हरियाणा के मेवात और गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली और नोएडा में भी हिंसा की आशंका है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में रैली और प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है. इसको देखते हुए दिल्ली से लेकर नोएडा तक की पुलिस अलर्ट पर है. इस मामले पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा का कहना है कि राजधानी की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा. बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा की आशंका को देखते हुए प्रदेश के बॉर्डरों पर सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है. जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है.

Haryana Violence: दिल्ली ने निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, मेवात के नूंह में हिंदुओं पर हमले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, “हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर(के पास) प्रदर्शन किया.” इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर तैनात दिखे. वहीं, गाजियाबाद की नवयुग मार्केट में भी हिंदू संगठनों ने नूंह हिंसा के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. इसके अलावा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के घोंडा चौक पर भी विरोध प्रदर्शन किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग की गई.

ये भी पढे़ं- Nuh Violence: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, बोले- आयोजकों ने यात्रा की नहीं दी थी पूरी जानकारी, इसलिए हुई घटना, जानिए क्या बोले CM खट्टर

हरियाणा में हिंसा के पीछे मास्टरमाइंड- गृह मंत्री

हरियाणा में हिंसा को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नूंह में स्थिति कंट्रोल में हैं. गृह मंत्री विज ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया,”नूंह में स्थिति नियंत्रण में है. करीब 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं. अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.” उन्होंने आगे कहा,”जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है.” अनिल विज ने कहा,”हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.”

ऐसे फैली थी हिंसा

मालूम हो कि सोमवार को एक समुदाय विशेष की भीड़ ने नूंह-मेवात में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निकाली गई बृजमंडल यात्रा को रोके जाने के लिए पथराव किया था. पथराव के बाद आगजनी की भी घटना हुई और फिर यह हिंसा में बदल गई. इस घटना के बाद हरियाणा के गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद, पलवल समेत कई क्षेत्रों में हिंसा भड़क गई. इसमें अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. प्रदेश की खट्टर सरकार राज्य में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा देने की बात कह रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago