यूटिलिटी

खुशखबरी! बिटिया के जन्‍म पर सरकार देगी 21 हजार रुपये, जानिए- कैसे?

केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी हैं जो गरीबों के साथ-साथ बेटियों के लिए भी कई योजनाएं लाती हैं. इन योजनाओं के तहत उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है. कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके माध्यम से लड़कियों के जन्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. आज हम आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत अगर आपके घर बेटी का जन्म होता है तो आपको 21,000 रुपये मिलेंगे. आइए जानते हैं कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है. यदि पहली बेटी का जन्म हरियाणा राज्य के अंतर्गत किसी अनुसूचित जाति जनजाति या बीपीएल परिवार में हुआ है या दूसरी बेटी का जन्म किसी अन्य जाति में हुआ है, तो उसे सरकार द्वारा एलआईसी के साथ 21,000 रुपये की राशि दी जाती है. जब बेटी 18 साल की हो जाएगी तो आप उसके खाते से यह रकम निकाल सकते हैं.

पैसा किसे मिलेगा

सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के लोग ही उठा सकते हैं. हरियाणा राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति या बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ केवल 22 जनवरी 2015 या उसके बाद जन्मी लड़कियों को ही मिलेगा. इस योजना को शुरू करके सरकार लड़कों के मुकाबले लड़कियों के अनुपात में सुधार लाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Big Boss OTT 2: बिग बॉस से बाहर होते ही  आशिका भाटिया ने एल्विश यादव को कह दी ये बात, कहा- मनीषा रानी की जगह मैं होती तो.… 

कैसे कर सकते हैं आवेदन

-सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाना होगा.
-इसके बाद आपको होमपेज पर जाकर इस योजना के विकल्प में स्कीम्स फॉर चिल्ड्रेन पर क्लिक करना होगा.
-इसके बाद आपको एबीएचबी के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
-इसके बाद आपको फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा, उसके साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करना होगा और आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा.
-दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

6 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

37 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

50 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

55 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago