देश

एनकाउंटर का खौफ! तख्ती लेकर सरेंडर करने थाने पहुंचा इनामी बदमाश, बोला- माफ कर दो, दोबारा नहीं करूंगा अपराध

UP: यूपी में एक बदमाश के अंदर पुलिस का डर इतना समाया कि लूट की रकम लेकर खुद थाने सरेंडर करने पहुंच गया. इस दौरान उसके हाथ में एक तख्ती भी थी जिस पर लिखा था कि “साहब माफ कर दो गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा.” यह पूरा वाकया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जहां पुलिस की लगातार दबिश से अपराधी खुद बिल से निकल कर थाने पहुंच गया. पुलिस से उसका कहना था कि वह एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहा है. लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल इस आरोपी पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है.

इस घटना को दिया था अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने लूट की इस घटना को सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र अंजाम दिया था. एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ थाने पहुंचे बदमाश समेत तीन लोगों ने लूट की थी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. घटना में शामिल तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन एक आरोपी जिसका नाम अभिनव राणा था वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.

इसे भी पढ़ें: मॉसक्विटो क्वॉइल से घर में लगी आग, दम घुटने से 7 लोगों की मौत, मरने वालों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल

कहा अब नहीं करुंगा अपराध

शुक्रवार की सुबह घटना में शामिल अभिनव राणा खुद चलकर थाने पहुंचा और अपने गुनाह को कबूल करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसके अलावा लूट के बाद उसके हिस्से में आए 40,000 रुपये भी उसने जमा कर दिए. मामले में एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, ” बीते एक मार्च को सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की यह घटना हुई थी. 16 मार्च को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं इस घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभिनव राणा फरार था. थाना फतेहपुर पर उसने आज आकर सरेंडर किया है. अपने साथ में वह एक तख्ती लेकर आया था, जिस पर लिखा था कि मैं खुद से सरेंडर कर रहा हूं.”

Rohit Rai

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago