बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
By Shubhra Rai
hand grenade
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के भिंड शहर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने देखा कि संघ का झंडा लगाने वाली जगह पर हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया. उस हैंड ग्रेनेड में पिन भी लगा हुआ था. उसे देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग सतर्क हो गए.
सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और SP डॉ. असित यादव वहां पहुंचे. SP ने कहा कि इस मामले की जांच होगी. हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि यह हैंड ग्रेनेड संभवतः पास के इलाके से RSS कार्यालय परिसर में पहुंचा हो, जहां पहले पुलिस फायरिंग रेंज हुआ करता था.
बहरहाल, बम निरोधक दस्ते ने उस हैंड ग्रेनेड को अपने कब्ज़े में ले लिया है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैंड ग्रेनेड को किसने वहां फेंका होगा. हैंड ग्रेनेड के निष्क्रिय होने की बात पता चलने पर सबने राहत की सांस ली. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गेंद के आकार की वस्तु शुक्रवार को शहर के बजरिया इलाके में आरएसएस कार्यालय के मैदान में खेल रहे कुछ बच्चों को मिली थी. पुलिस-प्रशासन को इस बारे में सूचना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे मिली. जिसके बाद बम निरोधक दस्ता भी वहां भेजा गया.
आपको बताते चलें कि दो साल पहले नागपुर में स्थित संघ मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी. तब वहां परिसर की भी जांच कराई गई थी, लेकिन कोई बम बरामद नहीं हुआ. इसके बाद DCP ने सुरक्षा को मद्देनज़र वहाँ पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी. संघ मुख्यालय पर सीआरपीएफ को सुरक्षा में तैनात किया गया है. नागपुर पुलिस का एक बाहरी सर्किल पर सुरक्षा घेरा भी होता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीआईएसएफ के कुल 125 कमांडो यहां सुरक्षा में हमेशा तैनात रहते हैं. इन कमांडोज को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है. इन कमांडो को बिना किसी हथियार के निहत्थे लड़ने में भी महारत हासिल है.
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…