देश

फाइल इंस्टॉल और पैसे गायब! Zepto से 24 रुपए के रिफंड के चक्कर में गवाएं 87 हजार

गुजरात के अहमदाबाद से ऐसा मामला सामने आया है कि इसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां के एक Zepto यूजर ने रिफंड के चक्कर में हजारों का नुकसान करवा लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि यह केवल 24 रुपए की वजह से हुआ.

क्या है मामला?

दरअसल, अहमदाबाद में महज 24 रुपये के रिफंड की कोशिश में एक महिला ने 87 हजार रुपये गवा दिए. महिला चांदखेडा इलाके में रहती है, जहां से उसने Zepto से सब्जियां मंगवाई. ऑर्डर में छोटे बैंगन की जगह बड़े बैंगन आ गए, जिसके लिए उसने रिफंड की मांग की. लेकिन डिलीवरी ब्वॉय ने पैसे लौटाने से मना करते हुए केवल इतना कहा कि कस्टमर केयर से बात करें. महिला ने डिलीवरी वाले से कस्टमर केयर का नंबर मांगा तो उसने ये कहकर इंकार कर दिया कि उसके पास नंबर नहीं है.

जल्दबाजी पड़ी भारी

रिफंड पाने की जल्दी में महिला ने इंटरनेट पर Zepto का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा. वहां एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने उन्हें एक दूसरा नंबर दिया. नए नंबर पर बात करने पर महिला से WhatsApp पर बातचीत करने को कहा गया और CUSTOMERSUPPORT.APK नाम की एक फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया.

फाइल इंस्टॉल, पैसे गायब

फाइल इंस्टॉल होते ही महिला से बैंक की जानकारी मांगी गई. जैसे ही उन्होंने जानकारी साझा की, उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 87,000 रुपये निकाल लिए गए. खाते से रकम कटने के मैसेज आते ही महिला ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दी और बाद में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: PMAY के तहत बने ईडब्ल्यूएस घरों का गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago