होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बढ़ती गर्मी ने बिगाड़ा हाल (फोटो ट्विटर)
Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अप्रैल के महीने में ही दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 के पार जा चुका है. दिन और रात दोनों ही समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. सूरज की तेज तपिश इतनी है कि दिन के समय 40 सेकंड भी रेड लाइट पर नहीं खड़ा हुआ जाता. वहीं इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर सुनाई है. विभाग के मुताबिक, पश्चिम विभोक्ष के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के आसार लग रहे हैं. वहीं अगर राजधानी दिल्ली के बात करें तो कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री और उसके आसपास नजर आता है.
मौसम विभाग कहना है कि पश्चिम विभोक्ष का असर दिल्ली पर भी पड़ सकता है. जिसके के चलते आज 18 अप्रैल मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी और आने वाले कुछ दिन मौसम सुहावना रहेगा.
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली समेत भारत के काफी हिस्सों में इस समय तापमान सामन्य से ज्यादा है. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में 1-2 दिन बाद तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है.
बीते दिन सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि फरीदाबाद NCR में 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. लोगों को अभी हीववेव का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को भी दिन भर दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की स्थिति बनी रही. शाम तक भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ. रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 19, 20 और 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बादल गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. 19 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…
Anant Singh Barh Roadshow: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) यानी…
PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…