झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार के अपने अभियान को धार देते नजर आ रहीं हैं. किसी जगह पर कोई भी पार्टी कमजोर नहीं दिखना चाह रहीं हैं. चाहे वो सोशल मीडिया हो या रैलियों में भीड़ को इकट्ठा करना.. इसी बीच खबर मिल रही है कि कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने सोमवार को झारखंड भाजपा के खिलाफ उसके सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई “झूठी और भ्रामक” पोस्ट के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपने डोमेन से पोस्ट हटाने के लिए भी लिखा। कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि झारखंड इकाई के भाजपा के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया पर “आदर्श आचार संहिता” और अन्य चुनाव कानूनों का घोर उल्लंघन करते हुए एक वीडियो प्रकाशित किया था.
कांग्रेस सांसद और पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि 9 नवंबर को झारखंड भाजपा पेज पर प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से “झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं पर झूठे आरोप और बयान लगाए जा रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…