दुनिया

Shigeru Ishiba को जापानी संसद के दोनों सदनों में मिले सबसे ज्‍यादा वोट, दोबारा चुने गए Japan के प्रधानमंत्री

Shigeru Ishiba Japan PM: जापान की संसद ने शिगेरू इशिबा को फिर से प्रधानमंत्री चुना है. शिगेरू इशिबा जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता हैं, जिन्‍हें जापानी संसद (Japan Parliament) के दोनों सदनों में सर्वाधिक वोट हासिल करने के बाद सोमवार को दोबारा देश का प्रधानमंत्री चुन लिया गया.

न्‍यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी संसद ने प्रधानमंत्री चुनने के लिए सोमवार दोपहर को एक असाधारण सत्र बुलाया था. प्रतिनिधि सभा में रन ऑफ मतदान में, 67 वर्षीय इशिबा को 221 वोट मिले, जो 233 बहुमत की सीमा से कम होने के बावजूद नोडा को मिले वोटों से कहीं अधिक थे.

मैं जापान का 103वां प्रधानमंत्री: शिगेरू इशिबा

प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इशिबा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी जीत की घोषणा की. उन्‍होंने कहा, “मुझे जापान का 103वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. इस कठिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय माहौल में, मैं देश और उसके लोगों की सेवा करने की पूरी कोशिश करूंगा.”

जापान में पिछले महीने कराए गए थे आम चुनाव

बता दें कि जापान में पिछले महीने आम चुनाव गए थे. जिसमें एलडीपी और कोमिटो के सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपना लंबे समय से कायम बहुमत खो दिया था. इसकी वजह से इशिबा और प्रमुख विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता योशिहिको नोडा के बीच रन ऑफ मुकाबला हुआ. ऐसा 30 साल में पहली बार था, जब रन ऑफ मतदान हुआ. अक्टूबर की शुरुआत में ही इशिबा ने जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. उसके बाद अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से उन्‍होंने तत्‍काल चुनाव की घोषणा कर दी. हालांकि, उन्‍हें मजबूत जनादेश नहीं मिला, जनता ने उनकी सीटें 2009 के बाद से सबसे कम सीटें दीं.

यह भी पढ़िए: ट्रम्प की जीत के 2 दिन बाद पुतिन ने अब दी बधाई, बोले- वे बहादुर हैं, हम उनसे यूक्रेन मसले पर बातचीत को तैयार

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

34 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago